Wed, 21 Oct 2026
G2M देता है आप कीं क़लम आप के हाथ । G2M देता है आप को स्वतंत्र पत्रकारिता का सुनहरा मौक़ा, बह भी विना किसी शुल्क के। G2M देता है आप कीं क़लम आप के हाथ । G2M देता है आप को स्वतंत्र पत्रकारिता का सुनहरा मौक़ा, बह भी विना किसी शुल्क के।
Post Details

बांग्लादेश की पूर्व पीएम शेख हसीना को 6 महीने जेल की सजा, जानें क्या है पूरा मामला

बांग्लादेश की पूर्व पीएम शेख हसीना को कोर्ट ने 6 महीने की जेल की सजा सुनाई है। कोर्ट ने यह सजा उन्हें अवमानना से जुड़े एक केस दी है। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक इंटरनेशनल क्राइम ट्रिब्यूनल की 3 सदस्यों की बैंच ने यह फैसला सुनाया है। 

शेख हसीना के खिलाफ अवमानना का केस पिछले साल शकील अकंद बुलबुल के साथ उनकी तरफ से लीक किए गए फोन कॉल से जुड़ा था। उस ऑडियो में शेख हसीना के रूप में पहचानी जाने वाली एक आवाज कथित तौर पर यह कहते हुए सुनी गई कि मेरे खिलाफ 227 मामले दर्ज हैं और मुझे 227 लोगों को मारने का लाइसेंस मिल गया है।

रिपोर्ट के मुताबिक कोर्ट में वकील ने तर्क दिया कि यह बयान कोर्ट की अवमानना ​​के बराबर है। क्योंकि इसने न्यायिक प्रक्रिया को खतरे में डाला और देश में हुए बड़े पैमाने पर विद्रोह से संबंधित चल रहे मुकदमों में शामिल लोगों को डराने की कोशिश की।

Comments

No comments yet.



Latest News

Number of Visitors - 234114

Share this Post