Tue, 17 Mar 2026
G2M is a social Media platform which is designed for journalists, bloggers, and content creators Join it G2M is a social Media platform which is designed for journalists, bloggers, and content creators Join it

बिक्रम मजीठिया पर विजिलेंस ने कसा शिकंजा, जांच के लिए शिमला के मशोबरा लेकर पहुंची

पंजाब में विजिलेंस की टीम लगातार अकाली नेता बिक्रम मजीठिया पर अपन शिकंजा कसती जा रही है। आज विजिलेंस की टीम पूछताछ के लिए मजीठिया को अपने साथ शिमला के मशोबरा एरिया में लेकर गई। मजीठिया के खिलाफ पूर्व डीजीपी चटोपाध्याय और पूर्व ईडी डायरेक्टर निरंजन दास अपना बयान दर्ज करवा चुके हैं।

मजीठिया के साथियों ने दर्ज करवाया बयान
वहीं दूसरी तरफ मनजिंदर सिंह बिट्टू औलख व जगजीत सिंह चहल अपना बयान दर्ज करवाने के लिए विजिलेंस ऑफिस पहुंचे। दोनों से करीब 2 घंटे तक विजिलेंस ने अपनी स्टेटमेंट दर्ज करवाई। दोनों से इसलिए बयान दर्ज करवाए जा रहे हैं क्योंकि उन पर नशा तस्करी में शामिल होने का आरोप है।

25 जून को मजीठिया को किया गया अरेस्ट
25 जून की सुबह-सुबह मजीठिया के घर विजिलेंस के अधिकारी रेड करने पहुंची थी। विजिलेंस के 30 अधिकारी मजीठिया के घर रेड करने पहुंचे थे। इस दौरान मजीठिया की पत्नी गनीव कौर ने विजिलेंस अधिकारियों पर धक्का मारने के आरोप भी लगाए हैं। दोपहर सवा 12 बजे मजीठिया को उनके घर से गिरफ्तार किया गया। 

FIR में 540 करोड़ रुपए की संपत्ति का जिक्र
मजीठिया पर 25 जून तड़के सुबह 4 बजे केस दर्ज किया गया था FIR के मुताबिक मजीठिया के पास 540 करोड़ रुपए से ज्यादा की संपत्ति जो उनकी घोषित आय से कहीं ज्यादा है। वहीं मनी लॉड्रिंग के लिए शेल कंपनियों का इस्तेमाल, संदिग्ध विदेशी लेनदेन को लेकर केस दर्ज किया गया है। वहीं विजिलेंस की टीम ने बिक्रम मजीठिया के घर से 29 मोबाइल फोन, 4 लैपटॉप, 2 आईपैड, 8 डायरियां और अन्य डॉक्यूमेंट्स बरामद किए गए हैं। 
 


33

Share News

Comments

No comments yet.



Latest News

Number of Visitors - 147218