Tue, 17 Mar 2026
G2M is a social Media platform which is designed for journalists, bloggers, and content creators Join it G2M is a social Media platform which is designed for journalists, bloggers, and content creators Join it

चंडीगढ़ की सुखना लेक में मिला 12 फुट लंबा अजगर, लोगों के फूले हाथ-पांव

चंडीगढ़ की सुखना लेक अपनी खूबसूरती के लिए हमेशा से आर्कषण का केंद्र रही है। पर सुखना लेक से करीब 12 फुट लंबा अजगर मिला है। जिसके बाद वहां पर घूमने के लिए आए लोगों में दहशत फैल गई। लोगों ने तुरंत इसकी जानकारी लेक के मैनेजमैंट और पुलिस को दी।

वन विभाग की टीम ने पकड़ा

#चंडीगढ़ में सुखना लेक के पास से मिला 12 फीट लंबा अजगर

सुखना लेक के कैचमेंट एरिया में एक पेड़ पर मिला अजगर

मौके पर पहुंची वन विभाग की टीम अजगर को पेड़ से उतार कर रेस्क्यू किया गया pic.twitter.com/z8YW5ZMT5x

— Sahil Rukhaya (@Sahilrukhaya7) June 30, 2025

जैसे ही पुलिस को इसकी जानकारी मिली तो पुलिस वन विभाग की टीम के साथ सुखना लेक पहुंची। पुलिस ने वन विभाग की टीम के साथ अजगर को पेड़ से पकड़ा और क्रेन के सहारे उसे नीचे उतारा गया। इस दौरान अजगर को देखने के लिए वहां पर भीड़ उमड़ पड़ी। 

फोटो खिंचवाने के लिए आए लोग
अजगर को पकड़ने के बाद वहां पर लोगों में उसके साथ फोटो खिंचवाने आने लगे। लोगों ने अपने फोन में इस पल कैद कर लिया और वीडियो भी बनाई। अजगर के पेड़ पर उतारते हुए की वीडियो सोशल मीडिया पर काफी ज्यादा वायरल हो रही है। 

इस कारण निकल रहे हैं सांप-अजगर
बारिश के मौसम में सांप और अजगर अक्सर दिखाई देते हैं क्योंकि उनके बिलों में पानी भर जाता है, जिससे वे सुरक्षित स्थान की तलाश में बाहर निकलते हैं। इसके अलावा, बारिश के मौसम में वातावरण में नमी और ठंडक सांपों के लिए अनुकूल होती है और भोजन की तलाश में भी वे बाहर निकलते हैं। 


31

Share News

Comments

No comments yet.



Latest News

Number of Visitors - 147210