Wed, 05 Aug 2026
Post Details

पंजाब में बिजली की तारों के कारण फैक्ट्री में लगी भीषण आग, 9 महीने की बच्ची की हुई मौ'त

मोहाली की एक फैक्ट्री में शॉर्ट सर्किट के कारण भीषण आग लग गई। आग लगने के कारण 9 महीने की बच्ची की मौत हो गई। तो वहीं 2 से ज्यादा लोग इसमें झुलस गए। आग लगने के बाद फायर ब्रिगेड की टीम को इसकी जानकारी दी गई। कड़ी मेहनत के बाद आग पर काबू पा लिया गया है। वहीं घायलों को अस्पताल में भर्ती करवाया गया है।

10 बजे के करीब लगी आग
घटनास्थल पर मौजूद लोगों के मुताबिक आग करीब सुबह 10 बजे के आस-पास लगी है। फैक्ट्री में लोहे की डाई बनाई जाती है। घटना की जानकारी मिलने के बाद तुरंत फायर ब्रिगेड की टीम मौके पर पहुंची। उन्होंने आग को बुझाना शुरू किया। काफी मेहनत के बाद आग पर काबू पाया जा सके और घायलों को बाहर निकाला गया।

फैक्ट्री मालिक भी बुरी तरह झुलसा
फैक्ट्री में एक कैबिन बनाया गया था। इस कैबिन के पास ही एक बेड पड़ा था, जहां 9 महीने की बच्ची का शव मिला। वहीं इस आगजनी में महिला बबीता और फैक्ट्री मालिक वरिंदर कुमार बुरी तरह से झुलस गए हैं, जिन्हें ईलाज के लिए अस्पताल भर्ती करवाया जा रहा है।  

बिजली की तारों के कारण लगी आग
फायर ब्रिगेड के अधिकारी सुरेश कुमार ने बताया कि आग को बुझा लिया गया है। पर हादसे में एक बच्ची की मौत हो चुकी है और 2 बुरी तरह से झुलस चुके हैं। आग बिजली के तारों के कारण लगी है। क्योंकि बिजली की तारों में शॉर्ट सर्किट हुई और फैक्ट्री में आग लग गई। 

Comments

No comments yet.



Latest News

Number of Visitors - 191989