Wed, 18 Mar 2026
G2M is a social Media platform which is designed for journalists, bloggers, and content creators Join it G2M is a social Media platform which is designed for journalists, bloggers, and content creators Join it

तेलंगाना की कैमिकल फैक्ट्री में ब्लास्ट, 10 लोगों की मौ'त, बढ़ सकता है आंकड़ा

तेलंगाना के संगारेड्डी में एक कैमिकल फैक्ट्री में जोरदार ब्लास्ट हो गया। इस ब्लास्ट में 10 मजदूरों की मौत हो गई है। वहीं 15 से 20 लोग बुरी तरह से जख्मी हो गए हैं। जिन्हें अस्पताल में भर्ती करवाया गया है। कहा जा रहा है कि मौत का आंकड़ा बढ़ सकता है।

सुबह-सुबह 7 बजे हुआ हादसा
बताया जा रहा है कि यह हादसा सुबह-सुबह 7 बजे हुआ। ब्लास्ट के बाद मजदूर फैक्ट्री से भागते हुए दिखे। फैक्ट्री में अभी भी कई लोगों के फंसे होने की जानकारी है। रेस्क्यू, पुलिस और इमरजैंसी सेवाएं मौके पर पहुंच चुकी हैं और मलबे में फंसे लोगों को निकालने का काम तेजी से किया जा रहा है।

दूर-दूर तक सुनाई दी आवाज
फैक्ट्री में ब्लास्ट इतना जोर से हुआ था कि दूर-दूर तक इस धमाके की आवाज सुनाई दी। लोगों को यहां तक लगने लगा कि भूकंप आया है और उसके कारण कहीं पर बिल्डिंग गिर गई है। यहां तक कि लोगों के घरों की खिड़कियों और दीवारों में दरार आ गई। फैक्ट्री से धुएं का गुब्बार आसमान में दिखाई दिया। 
 


33

Share News

Comments

No comments yet.



Latest News

Number of Visitors - 147291