Wed, 05 Aug 2026
Post Details

अमेरिका के आगे झुका कनाडा, कनाडा के पीएम ने वापिस लिया यह बड़ा फैसला

अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड्र ट्रंप की टैरिफ लगाने की धमकी के बाद कनाडा डर गया है। अब कनाडा की सरकार ने अमेरिकी टेक्नोलॉजी कंपनियों पर डिजिटल सर्विस टैक्स लगाने का फैसला वापिस ले लिया है। इससे पहले कनाडा सरकार ने 30 जून को अमेरिकी कंपनियों पर टैक्स लगाने का कहा था।

कनाडा के पीएम बातचीत के लिए हुए तैयार
कनाडा के पीएम मार्क कार्नी ने रविवार को एक बयान में कहा कि वह और ट्रंप अब बिजनेस पर बातचीत करने के लिए फिर से तैयार हो गए हैं। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक 21 जुलाई से दोनों राष्ट्राध्यक्षों के बीच फिर से बातचीत शुरू हो सकतती है। हालांकि अभी इस पर फैसला नहीं हुआ है।

ट्रंप ने टैरिफ लगाने का किया था ऐलान
आपको बता दें कि डोनाल्ड ट्रंप ने 27 जून को कनाडा के साथ बातचीत रद्द होने के बाद ट्रैरिफ लगाने का ऐलान किया था। ट्रंप ने कहा था कि अमेरिकी कंपनियों पर डिजिटल टैक्स एक सीधा हमला है। कनाडा को अगले 7 दिन में बता दिया जाएगा कि उसे अमेरिका के साथ बिजनेस करने के लिए कितना टैरिफ देना होगा।

एक साल बाद वापिस ले लिया टैक्स
कनाडा की संसद में डिजिटल सर्विसेज टैक्स एक्ट पिछले साल 20 जून 2024 को पास हुआ था। हालांकि यह टैक्स एक साल बाद 30 जून, 2025 से लागू होना था। लागू होने से कुछ घंटे पहले ही कनाडा सरकार ने इस पर यू टर्न ले लिया।

Comments

No comments yet.



Latest News

Number of Visitors - 191989