Fri, 17 Jul 2026

जालंधर में तेज रफ्तार कार हुई हादसे का शिकार, बाल बाल बची जान

जालंधर के गोरायां क्षेत्र में समराड़ी नहर के पास रविवार को एक तेज रफ्तार स्विफ्ट कार सड़क से अनियंत्रित होकर खेतों में पलट गई। हादसा इतना भीषण था कि कार पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई, लेकिन राहत की बात यह रही कि कार चला रहे बुजुर्ग चालक की जान बच गई और उन्हें केवल मामूली चोटें आईं।

कई पलटियां खाने के बाद खेत में जा गिरी कार

घटना की जानकारी देते हुए गांव धुलैता के पंच पवित्र सिंह ने बताया कि सफेद रंग की स्विफ्ट कार धुलैता गांव के रास्ते समराड़ी रोड से होकर अपरा की ओर जा रही थी। जैसे ही कार समराड़ी नहर के समीप पहुंची, सड़क पर बने गड्ढे के कारण चालक वाहन से संतुलन खो बैठा। इसके बाद कार तेज रफ्तार में सड़क से फिसलकर कई पलटियां खाती हुई करीब 15 फीट नीचे खेत में जा गिरी।

स्थानीय लोगों ने तुरंत किया रेस्क्यू

पंच पवित्र सिंह के अनुसार कार में केवल एक बुजुर्ग व्यक्ति सवार थे। हादसे के तुरंत बाद आसपास के लोग मौके पर पहुंचे और चालक को सुरक्षित बाहर निकाल लिया। हादसे में कार बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई, लेकिन चालक को गंभीर चोट नहीं आई। बताया जा रहा है कि बुजुर्ग चालक होशियारपुर के रहने वाले हैं और अपरा स्थित अपने रिश्तेदारों से मिलने जा रहे थे। स्थानीय लोगों की तत्परता के चलते समय रहते उन्हें सुरक्षित बाहर निकाल लिया गया।


41

Share News

Comments

No comments yet.



Latest News

Number of Visitors - 176037